मिशन रफ्तार से बढ़ायी जायेगी ट्रेनों की गति

जमालपुर : भारतीय रेल ने ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए मिशन ‘रफ्तार’ लांच किया है. इसके तहत पूरे देश में ट्रेनों की वर्तमान रफ्तार को बढ़ाने की योजना है. ये बातें रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेंबर (प्रोडक्शन यूनिट) रवींद्र नाथ मिश्रा ने शुक्रवार को पत्रकारों कही. वे यहां भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण […]

जमालपुर : भारतीय रेल ने ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए मिशन ‘रफ्तार’ लांच किया है. इसके तहत पूरे देश में ट्रेनों की वर्तमान रफ्तार को बढ़ाने की योजना है. ये बातें रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेंबर (प्रोडक्शन यूनिट) रवींद्र नाथ मिश्रा ने शुक्रवार को पत्रकारों कही. वे यहां भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) में ग्रेजुएशन सिरोमनी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे.

उन्होंने कहा कि देश में ढ़ाई से तीन सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन को चलाये जाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए जापान से टाइअप किया जा चुका है. मुंबई-अहमदाबाद, दिल्ली-अमृतसर और दिल्ली-आगरा सहित कई अन्य क्षेत्र में इसे अमलीजामा पहनाने की योजना है. दिल्ली और आगरा के बीच 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का परिचालन आरंभ किया गया है. इसी रफ्तार की ट्रेन को दिल्ली और कोलकाता के बीच भी जल्द ही आरंभ किया जाना है. एडिशनल मेंबर (प्रोडक्शन यूनिट) ने कहा कि ट्रेन परिचालन के
मिशन रफ्तार से…
लिए कुल पांच उपकरों की जरूरत होती है, जिन्हें रॉलिंग स्टॉक कहा जाता है. इसके तहत मिशन रफ्तार के दायरे में सभी इंजनों और रेलवे ट्रैक सहित पूरे रॉलिंग स्टॉक में काम हो रहा है. जल्द ही परिणाम सामने आयेगा. एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जमालपुर स्थित इरिमी रेलवे का एक सेंट्रलाइज्ड प्रशिक्षण केंद्र है. इसे रेलवे विश्वविद्यालय का दर्जा देने की संभावना है. जमालपुर रेल कारखाना के बारे में उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड का पूरा ध्यान इस पर है. जमालपुर रेल कारखाना का आधुनिकीकरण किया जायेगा. परंतु उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल जमालपुर कारखाना में श्रमिकों की संख्या बढ़ाने की कोई योजना नहीं है. बल्कि मुख्यत: यहां की गतिविधियों पर ध्यान देने की योजना है. मौके पर इरिमी के निदेशक गजानन मल्लया और रेल कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक अरविंद कुमार पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >