ग्रामीण डाक सेवकों की बेमियादी हड़ताल शुरू
मुंगेर : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार से मुंगेर डिवीजन के ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर चले गये हैं. जिसके कारण शाखा डाकघरों में ताला लटक गया. जबकि संघ के बैनर तले ग्रामीण डाककर्मियों ने बुधवार को प्रधान डाकघर के मुख्य गेट पर धरना दिया. जिसके कारण यहां भी […]
मुंगेर : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार से मुंगेर डिवीजन के ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर चले गये हैं. जिसके कारण शाखा डाकघरों में ताला लटक गया. जबकि संघ के बैनर तले ग्रामीण डाककर्मियों ने बुधवार को प्रधान डाकघर के मुख्य गेट पर धरना दिया. जिसके कारण यहां भी घंटों कामकाज ठप हो गया.
धरना का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष रवि भूषण कुमार ने की.
हड़ताली डाककर्मियों ने कहा कि अधिकारी द्वारा मांगों पर अब तक कोई सुनवाई नहीं की गयी. जिसके कारण संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया. धरना पर सचिव मुरली मनोहर, हरिशंकर, गौतम कुमार, उदय कुमार सिंह, अमित कुमार, विकास रंजन कुमार, संजय पासवान, मंजूला देवी, पंडित सुबोध, कंचन माला सहित अन्य मौजूद थे. इधर डाककर्मियों की हड़ताल के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जबकि प्रधान डाकघर के मुख्य गेट पर धरना पर बैठे रहने के कारण यहां भी कामकाज बाधित रहा.
हवेली खड़गपुर प्रतिनिधि के अनुसार. अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर खड़गपुर ग्रामीण डाक सेवक बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है और पोस्ट ऑफिस के मुख्य द्वार पर धरना दिया. धरना के कारण खड़गपुर पोस्ट ऑफिस में कार्य बाधित रहा. जिसके कारण उपभोक्ताओं को लौटना पड़ा. धरना में सुनील सिंह, कैलाश कुमार, कमलेश चंद्र, राजीव नयन, मनोज कुमार, अभिनंदन कुमार, सुनील चंद्र, प्रेम शंकर, अनिरुद्ध पासवान, आलोक कुमार, अभिराम सिंह आदि शामिल थे.