मुंगेर : जिला परिषद नियोजन इकाई में शिक्षक नियोजन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे फर्जी डिग्री पर बहाल गुरुजी भी पकड़े जा रहे हैं. पिछले पांच माह में जिला परिषद नियोजन इकाई के सचिव सह डीडीसी रामेश्वर पांडेय ने अब तक 14 फर्जी शिक्षक को पकड़ा है और उनकी सेवा समाप्त कर दी. इस कारण फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मच गया है.
अब तक 14 फर्जी नियोजित शिक्षकों की सेवा हो चुकी है समाप्त
मुंगेर : जिला परिषद नियोजन इकाई में शिक्षक नियोजन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे फर्जी डिग्री पर बहाल गुरुजी भी पकड़े जा रहे हैं. पिछले पांच माह में जिला परिषद नियोजन इकाई के सचिव सह डीडीसी रामेश्वर पांडेय ने अब तक 14 फर्जी शिक्षक को […]

कहते हैं डीडीसी
जिप नियोजन इकाई के सचिव सह डीडीसी रामेश्वर पांडेय ने कहा कि फर्जी प्रमाण पत्र पर नियोजन पत्र पाने वाले अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में नौकरी नहीं करने दिया जायेगा. जैसे-जैसे जांच में फर्जी प्रमाण पत्र का मामला सामने आ रहा है. वैसे-वैसे उन नियोजित शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त किया जा रहा है. अब तक 14 नियोजित शिक्षकों की सेवा समाप्त की जा चुकी है.