चाचा व भाभी की गला रेत कर हत्या

जमालपुर : जमालपुर शहर के बड़ी आशिकपुर खट्टिक टोला में सोमवार की अहले सुबह एक सनकी युवक ने अपने चाचा व चचेरी भाभी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. इस वारदात में युवक ने चचेरे भाई को भी जहां गले पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, वहीं चचेरी […]

जमालपुर : जमालपुर शहर के बड़ी आशिकपुर खट्टिक टोला में सोमवार की अहले सुबह एक सनकी युवक ने अपने चाचा व चचेरी भाभी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. इस वारदात में युवक ने चचेरे भाई को भी जहां गले पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, वहीं चचेरी बहन को भी घायल कर दिया. दोनों को इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेजा गया है. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी हरिशंकर कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात की. वहीं एसपी आशीष भारती ने परिजनों से घटना के संदर्भ में गहन पूछताछ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >