ट्रक व पिकअप वैन की टक्कर में एक जख्मी

हवेली खड़गपुर : खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग के गंगटा-मिल्की के बीच सुखदेव बाबा स्थान के समीप शुक्रवार को ट्रक एवं पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें पिकअप वैन का चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया. उसका इलाज प्राइवेट क्लिनिक में किया जा रहा है. जबकि ट्रक पर लदा 200 बोरा सीमेंट ट्रक पलटने […]

हवेली खड़गपुर : खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग के गंगटा-मिल्की के बीच सुखदेव बाबा स्थान के समीप शुक्रवार को ट्रक एवं पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें पिकअप वैन का चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया. उसका इलाज प्राइवेट क्लिनिक में किया जा रहा है. जबकि ट्रक पर लदा 200 बोरा सीमेंट ट्रक पलटने से नदी में जा गिरा.प्राप्त समाचार के अनुसार, जमुई की ओर से बीआर 02 डब्लू-3219 नंबर का ट्रक सीमेंट की बोरी लाद कर आ रहा था. जबकि बीआर 27 ई-2198 नंबर वाला पिक-अप वैन मिर्ची लाद कर जमुई की ओर जा रहा था. ये दोनों वाहन जैसे ही सुखदेव बाबा स्थान के समीप पहुंचे,

कि उनकी आमने सामने टक्कर हो गयी. पिक-अप वैन जहां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं ट्रक भी नदी की ओर पलट गया. गनीमत यह कि ट्रक नदी में नहीं गिरा. परंतु ट्रक पर लदा 400 बोरा सीमेंट में 200 बोरा सीमेंट नदी में गिर गया. जबकि पिक-अप पर लदी मिरची भी बरबाद हो गयी. इस दुर्घटना में पिक-अप वैन चालक दिनेश साह घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए प्राइवेट क्लिनिक में भरती कराया गया. दिनेश साह ने बताया कि वह कहलगांव से मिर्ची लाद कर खड़गपुर भाया गंगटा के रास्ते गया जा रहा था. जबकि ट्रक चालक शैलेश सिंह ने बताया कि औरंगाबाद से 400 बोरा सीमेंट लाद कर भागलपुर जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >