अब एक सप्ताह तक जिले में बाढ़ का खतरा नहीं

प्रति दो घंटे एक सेमी कम हो रहा गंगा का जल स्तर मुंगेर : गंगा के जल स्तर में धीमी गति से ही सही, कम हो रहा है. इससे आम जन काफी राहत महसूस कर रहे हैं. गंगा का जल स्तर सोमवार को घट कर 35.12 मीटर तक पहुंच गया़ जबकि इसमें अभी और भी […]

प्रति दो घंटे एक सेमी कम हो रहा गंगा का जल स्तर

मुंगेर : गंगा के जल स्तर में धीमी गति से ही सही, कम हो रहा है. इससे आम जन काफी राहत महसूस कर रहे हैं. गंगा का जल स्तर सोमवार को घट कर 35.12 मीटर तक पहुंच गया़ जबकि इसमें अभी और भी कमी आने की संभावना जतायी गयी है़ बताया गया कि प्रत्येक दो घंटे पर जल स्तर में एक सेंटीमीटर की कमी दर्ज की जा रही है़ हालांकि गंगा के ऊपरी छोर में हल्की बढ़ोतरी पायी गयी है़ किंतु इससे कोई खास प्रभाव जल स्तर पर नहीं पड़ने वाला है़
दो घंटे पर एक सेमी घट रहा जल स्तर
रविवार को गंगा के जल स्तर में जहां प्रतिघंटा एक सेंटीमीटर की कमी दर्ज की जा रही थी, वहीं सोमवार को प्रत्येक दो घंटे में एक सेंटीमीटर की कमी पायी गयी़ गंगा के घटते जल स्तर से खासकर दियारावासी काफी राहत महसूस कर रहे हैं. एक सप्ताह पूर्व दियारावासियों को ऐसा लगने लगा था कि अब गंगा की लहरें उसकी लहलहाती फसलों को लील लेगी़ किंतु जल स्तर में जब से कमी दर्ज की जा रही है़ फिलहाल उन्हें फसल के बर्बाद होने की चिंता भी नहीं है़
ऊपरी गंगा में हो रही बढ़ोतरी: वैसे तो मुंगेर, हाथीदह व पटना में जल स्तर लगातार घट रहा है़ किंतु बक्सर तथा इलाहाबाद में गंगा के जल स्तर में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है़ किंतु जल स्तर बढ़ोतरी की रफ्तार काफी धीमी है. इसका असर मुंगेर तक पहुंचते-पहुंचते काफी कम हो जायेगा़ केद्रीय जल आयोग के अनुसार फिलहाल एक सप्ताह तक जिले में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है़
गंगा का जल स्तर
स्थान जल स्तर
मुंगेर 35.12 मीटर
भागलपुर 30.34 मीटर
कहलगांव 28.81 मीटर
साहेबगंज 25.70 मीटर
फरक्का 20.11 मीटर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >