मुंगेर : अगले पांच दिनों तक जिले का मौसम पूरा सुहाना बना रहेगा़ सावन की रिमझिम फुहार पड़ेगी, जिससे लोगों को उमस भरी गरमी से काफी राहत मिल जायेगी़ वहीं तापमान में भी काफी कमी आने की संभावना जतायी गयी है़ इतना ही नहीं अगले पांच दिनों में होने वाली बारिश से किसानों को भी काफी लाभ मिलेगा़ धान की रोपनी में भी तेजी आयेगी़
अगले पांच दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
मुंगेर : अगले पांच दिनों तक जिले का मौसम पूरा सुहाना बना रहेगा़ सावन की रिमझिम फुहार पड़ेगी, जिससे लोगों को उमस भरी गरमी से काफी राहत मिल जायेगी़ वहीं तापमान में भी काफी कमी आने की संभावना जतायी गयी है़ इतना ही नहीं अगले पांच दिनों में होने वाली बारिश से किसानों को भी […]

पांच दिनों तक मौसम रहेगा खुशनुमा: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 जुलाई से 28 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जतायी गयी है़ अगले पांच दिनों में कुल 77 एमएम बारिश की संभावना है़ आसमान में बादल छाये रहने से मौसम काफी खुशनुमा रहने की उम्मीद है़ वहीं तापमान की यदि बात की जाये तो अधिकतम 33 तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है़
धान की रोपनी में आयेगी तेजी: मालूम हो कि जिले में विभागीय स्तर पर 33000 हेक्टेयर में धान आच्छादन का लक्ष्य रखा गया है़ किंतु अब तक सिर्फ 20 फीसदी खेतों में ही धान की रोपनी हो पायी है़ किंतु अगले पांच दिनों में होने वाली बारिश से धान की रोपनी में भी तेजी आने की उम्मीद जतायी गयी है़
अगले पांच दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
24 जुलाई 31 डिग्री से. 28 डिग्री से.
25 जुलाई 32 डिग्री से. 27 डिग्री से.
26 जुलाई 31 डिग्री से. 27 डिग्री से.
27 जुलाई 33 डिग्री से. 26 डिग्री से.
28 जुलाई 33 डिग्री से. 26 डिग्री से.
अगले पांच दिनों का वर्षापात
तिथि वर्षापात
24 जुलाई 12.2 एमएम
25 जुलाई 19.6 एमएम
26 जुलाई 16.7 एमएम
27 जुलाई 21.2 एमएम
28 जुलाई 7.4 एमएम