सर्पदंश से महिला की मौत

हवेली खड़गपुर : प्रखंड के रतैठा गांव में गुरुवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतक पप्पू ठाकुर की पत्नी रीना देवी अपने गांव के ही खेत में घास काट रही थी. इसी क्रम में उसे सांप ने डस लिया. वह अपने पीछे दो पुत्र अमरेश व रिषेक तथा एक पुत्री […]

हवेली खड़गपुर : प्रखंड के रतैठा गांव में गुरुवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतक पप्पू ठाकुर की पत्नी रीना देवी अपने गांव के ही खेत में घास काट रही थी. इसी क्रम में उसे सांप ने डस लिया. वह अपने पीछे दो पुत्र अमरेश व रिषेक तथा एक पुत्री अनीशा छोड़ गई. मुखिया संजय कुमार सिन्हा ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक परिवार को तीन हजार तत्काल भुगतान किया. महिला की मृत्यु के कारण गांव में मातमी सन्नाटा छा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >