ब्रह्मपुत्र मेल सात, तो विक्रमशिला चार घंटे लेट

जमालपुर : मालदा रेल मंडल के जमालपुर-भागलपुर रेलमार्ग पर गुरुवार को भी विभिन्न ट्रेनों का लेट होना जारी रहा. डाउन गरीबरथ एक्सप्रेस जहां नौ घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची. वहीं 22405 अप गरीबरथ एक्सप्रेस को भागलपुर से री-शिड्यूल्ड कर निर्धारित समय 13:25 के बजाय देर संध्या करीब 21:00 बजे रवाना किया गया. इसके साथ ही […]

जमालपुर : मालदा रेल मंडल के जमालपुर-भागलपुर रेलमार्ग पर गुरुवार को भी विभिन्न ट्रेनों का लेट होना जारी रहा. डाउन गरीबरथ एक्सप्रेस जहां नौ घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची. वहीं 22405 अप गरीबरथ एक्सप्रेस को भागलपुर से री-शिड्यूल्ड कर निर्धारित समय 13:25 के बजाय देर संध्या करीब 21:00 बजे रवाना किया गया.

इसके साथ ही 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल करीब सात घंटे तो 13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस और 12368 डाउन विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार-चार घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची. 13120 डाउन दिल्ली-सियालदह एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से चली, तो 15098 डाउन जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस एक घंटा लेट पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >