30 की जगह वसूल रहे 50 रुपये

असरगंज : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के 3 दिन बीत जाने के बाद भी असरगंज कांवरिया पथ में लगी दुकानों में सरकार द्वारा निर्धारित सामग्री की मूल्य तालिका नहीं लगायी गयी. सरकार द्वारा निर्धारित दर पर सामान उपलब्ध कराने की सूची उपलब्ध नहीं होने के कारण दुकानदार कांवरियों से मनमानी कीमत वसूल रहे हैं. भोजन […]

असरगंज : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के 3 दिन बीत जाने के बाद भी असरगंज कांवरिया पथ में लगी दुकानों में सरकार द्वारा निर्धारित सामग्री की मूल्य तालिका नहीं लगायी गयी. सरकार द्वारा निर्धारित दर पर सामान उपलब्ध कराने की सूची उपलब्ध नहीं होने के कारण दुकानदार कांवरियों से मनमानी कीमत वसूल रहे हैं. भोजन में 200 ग्राम चावल,दाल, सब्जी, भुजिया, नींबू, पापड़ का सरकारी निर्धारित दर 45 रुपया है. लेकिन 45 की जगह 60 रुपया कांवरिया से वसूला जा रहा है. नाश्ते में पूरी चार पीस, जलेबी दो पीस, सब्जी की कीमत 30 रुपये की जगह 50 तक लिया जा रहा है.

साधारण चाय का दर 5 रुपया है लेकिन कांवरियों से 7 रुपये लिया जाता है. स्पेशल चाय 10 की जगह 15 रुपये में कांवरिया को बेचा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >