कांवरिया पथ पर बढ़ता जा रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

कांवरिया पथ बोल बम के नारों से गूंजा तारापुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरियों का सैलाब उमड़ता जा रहा है. तमाम कठिनाइयों के बावजूद कांवरिया बोलबम के नारों के सहारे अपनी यात्रा पर निकल पड़े है. बुधवार को लगभग एक लाख कांवरिया पैदल इस मार्ग से गुजरे. जबकि 25 से 40 हजार के […]

कांवरिया पथ बोल बम के नारों से गूंजा

तारापुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरियों का सैलाब उमड़ता जा रहा है. तमाम कठिनाइयों के बावजूद कांवरिया बोलबम के नारों के सहारे अपनी यात्रा पर निकल पड़े है. बुधवार को लगभग एक लाख कांवरिया पैदल इस मार्ग से गुजरे. जबकि 25 से 40 हजार के बीच कांवरिया वाहन से देवघर के लिए रवाना हुए.
प्रशासनिक व्यवस्था गत वर्ष से अच्छी देने की बात सभी आधिकारिक मंच से कर गये. लेकिन दो दिनों की बारिश ने व्यवस्था को तार-तार कर दिया. कांवरिया पथ में बालू बिछाने की गुणवत्ता की पोल खुल गयी. अत्यधिक मिट्टी रहने के कारण मार्ग में कीचड़ हो गया है. जिससे कांवरियों को कई जगह पर फिसलते और गिरते देखा गया.
प्रशासन द्वारा जो अतिक्रमण हटाया गया था, उसे फिर से अतिक्रमित कर लिया गया है. लोकल फॉल्ट के कारण बिजली की आंख मिचौनी जारी है. इसके कारण पूर्व में मेंटेनेंस कार्य का नहीं होना बताया जाता है.
मार्ग में खुले में शौच जारी है. नदी के किनारे धड़ल्ले से खुले में मल त्याग हो रहा है. कांवरियों के आर्थिक शोषण की बात जांच के क्रम में खुल कर सामने आ रही है. एमओ कमल जायसवाल ने तारापुर कांवरिया पथ पर दुकानों में जाकर कांवरियों से पूछताछ की. जिसमे निर्धारित दर से डेढ़ गुणा अधिक राशि लेने की बात पर दुकानदार को फटकार लगायी. कई कांवरियों को पैसा भी वापस दिलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >