रतनपुर का एनएच 80 से सड़क संपर्क भंग

जलजमाव. ग्रामीण तीन की जगह छह किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचेंगे एनएच पर लगातार हो रही बारिश से लाेगों की परेशानी बढ़ रही है. जलजमाव के चलते एनएच 80 से रतनपुर पंचायत का सड़क संपर्क भंग हो गया. ऐसी स्थिित से ग्रामीण चार माह तक परेशान रहेंगे. बरियारपुर : रतनपुर पंचायत को एनएच 80 […]

जलजमाव. ग्रामीण तीन की जगह छह किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचेंगे एनएच पर

लगातार हो रही बारिश से लाेगों की परेशानी बढ़ रही है. जलजमाव के चलते एनएच 80 से रतनपुर पंचायत का सड़क संपर्क भंग हो गया. ऐसी स्थिित से ग्रामीण चार माह तक परेशान रहेंगे.
बरियारपुर : रतनपुर पंचायत को एनएच 80 से जोड़ने वाली सड़क का बारिश के पानी के जमाव से संपर्क भंग हो गया है. यह स्थिति चार माह तक बरकरार रहेंगी. रतनपुर के लोगों को अब मुख्य सड़क पर पहुंचने के लिए तीन किलोमीटर की जगह छह किलोमीटर का सफर तय करना होगा. रतनपुर गांव से एनएच 80 पर आने के लिए ऋषिकुंड रेलवे हाल्ट पर बने अंडर ब्रिज के नीचे बने सड़क से वाहनों को पार करना होता है. जिसके बाद लोग वाहन लेकर मुख्य सड़क पर पहुंचते है. लेकिन बारिश होने के कारण पुलिया में जलजमाव हो गया है. दो से ढाई फीट पानी जमा रहने के कारण किसी भी प्रकार का वाहन तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है. जबकि यही एक मार्ग है जो लोगों के लिए सुलभ है. जिससे होकर रतनपुर के लोग आते-जाते है.
ऋषिकुंड हाल्ट के ऊपर से वाहनों को पार नहीं करवा सकते है. क्योंकि रेलवे द्वारा दोनों तरफ का रास्ता बंद करवा दिया गया है. ग्रामीणों की माने तो पानी जमा होने के कारण अब तीन की जगह छह किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है. जबकि डीआरएम ने ऋषिकुंड हॉल्ट के निरीक्षण के दौरान कहा था कि फिलहाल समपार फाटक तो नहीं दे सकते है. लेकिन पुलिया के नीचे से जो मार्ग गया हुआ है. जिसे पक्की सड़क बनाकर सड़क से जोड़ दिया जायेगा. लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ. अब बारिश के कारण जलजमाव हो गया तो इस मार्ग से आवागमन ठप हो गया है. जिसके कारण मुख्य सड़क एनएच 80 पर पहुंचने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >