एप्रोच पथ निर्माण को लेकर एनएच-80 जाम कांवरिये हुए परेशान

मुंगेर : 2627 करोड़ की लागत से बने मुंगेर गंगा रेल सह सड़क पुल के एप्रोच पथ निर्माण की मांग को लेकर नरेंद्र मोदी विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लखीसराय-भागलपुर एनएच-80 को डकरा नाला के पास जाम कर दिया. इस कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गयी. लगभग दो घंटे तक […]

मुंगेर : 2627 करोड़ की लागत से बने मुंगेर गंगा रेल सह सड़क पुल के एप्रोच पथ निर्माण की मांग को लेकर नरेंद्र मोदी विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लखीसराय-भागलपुर एनएच-80 को डकरा नाला के पास जाम कर दिया. इस कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गयी. लगभग दो घंटे तक जाम से आम यात्रियों के साथ ही कांवरिया वाहन फंसे रहे.

नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डकरा नाला के पास एनएच-80 को जाम कर धरना पर बैठ गये. उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण वर्षों से भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई लटकी हुई. जबकि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को भूमि अधिग्रहण के लिए राशि आवंटित कर दिया है. प्रदेश मंत्री राकेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष मोहन वर्मा ने कहा कि बिहार सरकार एक साजिश के तहत मुंगेर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.
जिससे मुंगेर का विकास अवरुद्ध है. मंच ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन को आगाह किया कि अगर एप्रोच पथ निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ नहीं हुआ. तो मंच द्वारा आंदोलन को सड़क से लेकर विधानसभा को घेरने का आंदोलन करेंगी. सरकार भू-स्वामियों को उचित मुआवजा देकर अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी करें. इधर सड़क जाम के कारण जहां यात्री वाहन घंटो फंसे रहे. वहीं कांवरियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
डकरा नाला के पास किया जाम
सड़क पर ही धरने पर बैठे नरेंद्र मोदी विचार मंच के कार्यकर्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >