खतरे की निशान की ओर बढ़ रही गंगा

सुरक्षित स्थान के ओर निकलने लगे लोग 33 मीटर के जल स्तर जैसे ही गंगा ने पार किया, वैसे ही अब दियारावासियों की परेशानी बढ़ने लगी़ लोग अपने जान- माल की सुरक्षा के लिए सुरक्षित ठिकानों की तलाश करने लगे हैं. सदर प्रखंड के कुतलुपुर, जाफरनगर तथा टीकारामपुर पंचायत बाढ़ में सबसे पहले प्रभावित है. […]

सुरक्षित स्थान के ओर निकलने लगे लोग

33 मीटर के जल स्तर जैसे ही गंगा ने पार किया, वैसे ही अब दियारावासियों की परेशानी बढ़ने लगी़ लोग अपने जान- माल की सुरक्षा के लिए सुरक्षित ठिकानों की तलाश करने लगे हैं. सदर प्रखंड के कुतलुपुर, जाफरनगर तथा टीकारामपुर पंचायत बाढ़ में सबसे पहले प्रभावित है. हालांकि अभी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है़ बावजूद लोग बाढ़ की आशंका को देख कर घर में रखे अनाज, कीमती सामान व मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की जुगाड़ में लग लगे हैं. क्योंकि बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश कर जाने के बाद सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने में खासी परेशानियों व मुसीबतों का सामना करना पड़ता है़
मुंगेर : मुंगेर में गंगा का जल स्तर लगातार खतरे की निशान की ओर बढ़ रहा है. सोमवार की शाम यहां जल स्तर बढ़ कर 33.66 मीटर तक पहुंच गया़ जबकि मंगलवार को जल स्तर 34 मीटर पार कर जायेगा. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अभी 4-5 दिनों तक जल स्तर में बढ़ोतरी होगी. जल स्तर में प्रतिघंटा 2 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है़ इससे जिले में बाढ़ का खतरा भी बढ़ता जा रहा है.
खतरे के निशान से जल स्तर 5.79 मीटर है नीचे: गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से अभी 5.79 मीटर नीचे बह रही है़ जबकि दियारा क्षेत्रों में अभी से ही मुश्किलें शुरू हो चुकी है़ं अब जैसे- जैसे जल स्तर में बढ़ोतरी होते जायेगी़, वैसे- वैसे दियारा क्षेत्र बाढ़ की गिरफ्त में फंसता चला जायेगा़ मालूम हो कि गंगा मुंगेर में खतरे का निशान यदि पार करती है, तो न सिर्फ दियारा बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी तबाही मचने लगती है़ जिस रफ्तार से गंगा के जल स्तर में इजाफा हो रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि 10 दिनों के भीतर जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच जायेगा़ हालांकि मुंगेर में खतरे के निशान को काफी ऊंचाई पर चिन्हित किया गया है, जबकि यहां जल स्तर 36 मीटर पहुंचने के साथ ही तबाही मचने लगती है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >