हर घंटे दो सेंटीमीटर बढ़ रही गंगा

बाढ़ की बढ़ी आशंका मुंगेर : पिछले दो दिनों से गंगा के जल स्तर में काफी मंद गति से बढ़ोतरी हो रही थी़ किंतु रविवार से पुन: गंगा का जल स्तर काफी तेजी से बढ़ने लगा है़ जल स्तर प्रत्येक घंटे 2 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है़ हालांकि गंगा के बहाव में अभी […]

बाढ़ की बढ़ी आशंका

मुंगेर : पिछले दो दिनों से गंगा के जल स्तर में काफी मंद गति से बढ़ोतरी हो रही थी़ किंतु रविवार से पुन: गंगा का जल स्तर काफी तेजी से बढ़ने लगा है़ जल स्तर प्रत्येक घंटे 2 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है़ हालांकि गंगा के बहाव में अभी और भी तेजी आना बाकी है़ इससे दियारावासियों की परेशानी फिर से बढ़ने लगी है़ जलस्तर में बढ़ोतरी की यही रफ्तार रही तो एक सप्ताह के भीतर जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी़
तेज रफ्तार से बढ़ रहा जल स्तर
पिछले 24 घंटे से गंगा का जल स्तर काफी तेज रफ्तार से बढ़ रहा है़ वहीं गंगा के ऊपरी हिस्सों को देखा जाये तो बक्सर में प्रति घंटा 10 सेंटीमीटर की रफ्तार से गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है़ वहां का पानी भी उतर कर मुंगेर ही आयेगा़ जिससे अगले तीन-चार दिनों तक जल स्तर में हो रही बढ़ोतरी के रफ्तार में कोई कमी आने वाली नहीं है़ रविवार को शाम 6 बजे गंगा का जल स्तर बढ़ कर 33.32 मीटर तक पहुंच गया़
दियारावासियों की बढ़ी परेशानी
गंगा के जल स्तर में लगतार हो रही बढ़ोतरी के कारण दियारावासियों की परेशानी काफी बढ़ गयी है़ जल स्तर में यदि डेढ़ से दो मीटर तक की बढ़ोतरी हो जाती है तो किसानों के फसल भी गंगा में समा सकती है. इस बात को लेकर दियारा क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं. वहीं गांव के लोग इस बात से परेशान हैं कि यदि बाढ़ आ गयी तो उसका घर फिर से बाढ़ की चपेट में आ सकता है़ खानाबदोश की जिंदगी बितानी पड़ सकती है़
विभिन्न स्थानों का जल स्तर
स्थान जल स्तर
मुंगेर 33.32 मीटर
भागलपुर 28.71 मीटर
कहलगांव 27.18 मीटर
साहेबगंज 23.77 मीटर
फरक्का 18.46 मीटर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >