बिहार में चल रही सिद्धांत विहीन सरकार : सम्राट

मुंगेर : राज्य के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में सिद्धांत विहीन सरकार चल रही है. विकास का कार्य ठप है और जिन लोगों ने महागठबंधन को वोट देकर सरकार बनाया, वे अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं. वे गुरुवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के […]

मुंगेर : राज्य के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में सिद्धांत विहीन सरकार चल रही है. विकास का कार्य ठप है और जिन लोगों ने महागठबंधन को वोट देकर सरकार बनाया, वे अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं. वे गुरुवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर पौधरोपण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. मौके पर पूर्व विधायक गणेश पासवान, जिलाध्यक्ष लाल मोहन गुप्ता सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे.

उन्होंने कहा कि बिहार विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है. हाल यह है कि जदयू व राजद के लोगों को भी यह पता नहीं चल रहा कि वर्तमान सरकार किस नीति पर चल रही है. उन्होंने मुंगेर गंगा पुल के एप्रोच पथ का निर्माण नहीं होने के लिए राज्य सरकार को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया और कहा कि एप्रोच पथ के अभाव में मुंगेर का विकास अवरुद्ध हो गया है. राज्य सरकार पथ के लिए अब तक भूमि अधिग्रहण का कार्य नहीं कर पा रही. इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर दबाव बनायेगी.

केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश-एक कानून की बात कही थी. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी के माध्यम से एक देश-एक कर का सपना साकार किया है. इस मौके पर भाजपा नेत्री बेबी चंकी, पार्टी नेता प्रणव कुमार यादव, रवींद्र सिंह कल्लू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, संजीव मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

विकास का कार्य ठप
जिन लोगों ने महागठबंधन को वोट दिया वे ठगा महसूस कर रहे हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >