बैंक परिसर में ब्लेड मार उड़ाया 30 हजार

शिकायत करने पर बैंक प्रबंधक ने पीड़ित ग्राहक को लगायी फटकार मुंगेर : मुंगेर के बैंकों में इन दिनों ब्लेड मरवा गिरोह सक्रिय हो गया है. सोमवार को एसबीआइ बाजार ब्रांच में गिरोह के सदस्यों ने एक रेलवे कर्मचारी का 30 हजार रूपया उड़ा लिया. जब पीड़ित शिकायत लेकर ब्रांच मैनेजर के पास गया तो […]

शिकायत करने पर बैंक प्रबंधक ने पीड़ित ग्राहक को लगायी फटकार

मुंगेर : मुंगेर के बैंकों में इन दिनों ब्लेड मरवा गिरोह सक्रिय हो गया है. सोमवार को एसबीआइ बाजार ब्रांच में गिरोह के सदस्यों ने एक रेलवे कर्मचारी का 30 हजार रूपया उड़ा लिया. जब पीड़ित शिकायत लेकर ब्रांच मैनेजर के पास गया तो उल्टे डाट-फटकार कर भगा दिया. इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत की है. शहर के वासुदेवपुर पटवन मुहल्ला निवासी जमालपुर रेल कारखाना कर्मी जवाहर लाल सोमवार को पैसा निकासी करने के लिए एसबीआइ बाजार ब्रांच पहुंचा. उसने एक अनजान लड़के से निकासी फार्म भरवा कर 30 हजार रूपये की निकासी की.
उसने अनजान लड़के से अपने दो बेटे जो बंगलोर और पटना में रहता है उसके खाते में रूपया भेजने के लिए फार्म भरवाया. जब युवक फार्म भर रहा था तो उसके बगल में एक और लड़का आकर बैठ गया. फार्म भरने के बाद जब वह काउंटर पर गया और प्लास्टिक के थैला से पैसा निकालने के लिए हाथ डाला तो थैला कटा हुआ था और रूपया गायब था. जवाहर लाल परेशान होकर तत्काल ही मैनेजर के चैंबर में घुस कर घटना की जानकारी दी और सीसीटीवी फुटेज देखने को कहा¯¯¯. पीड़ित ने बताया कि मैनेजर साहब ने मुझे डांट कर भगा दिया. पीड़ित ने कोतवाली थाना में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >