अपराधियों ने मां-बेटी से लूटा लाखों का गहना

मुंगेर : शहर में बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की देर रात एक मां-बेटी को पिस्तौल की नोंक पर दो लाख रूपये से अधिक के सोने व डायमंड के गहने, नकद व मोबाइल लूट लिया. अपराधियों ने उस समय घटना को अंजाम दिया जब मां-बेटी एक ऑटो से जमालुपर से मुंगेर आ रही थी. घटना शहर […]

मुंगेर : शहर में बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की देर रात एक मां-बेटी को पिस्तौल की नोंक पर दो लाख रूपये से अधिक के सोने व डायमंड के गहने, नकद व मोबाइल लूट लिया. अपराधियों ने उस समय घटना को अंजाम दिया जब मां-बेटी एक ऑटो से जमालुपर से मुंगेर आ रही थी. घटना शहर के शादीपुर तिलक मैदान के समीप हुई. पुलिस इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है. कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक तोपखाना बाजार निवासी मंगला देवी अपनी बेटी स्तुति के साथ इलाहाबाद से सप्ताहिकी ट्रेन से बुधवार की रात लगभग 11:30 बजे जमालपुर स्टेशन पर उतरी. स्टेशन के बाहर ऑटो स्टेंड में ऑटो वाले यात्री को बिना रिर्जव के नहीं ले जा रहे थे. तभी एक ऑटो चालक आया और लड़की से कहा कि कहां जाना है.

लड़की ने कहा कि मुंगेर स्टैंड जाना है. तो ऑटो चालक ने कहा कि रिर्जव करना होगा. मैंने मना कर दिया तो वह चला गया. 10 मिनट बाद ऑटो वाला पुन: आया और कहा कि ठीक है दो यात्री मेरे ऑटो पर बैठा हुआ है. लेकिन शादीपुर होते हुए आपको छोड़ेंगे. दोनों मां बेटी ऑटो पर बैठ गयी. कौड़ा मैदान के समीप गश्ती गाड़ी देखकर ऑटो चालक हड़बड़ा गया. लेकिन चालक ने गाड़ी शादीपुर गली नहीं घुसा कर अंबे चौक की और बढ़ गया. तिलक मैदान गली में ऑटो को घुसा दिया और खाली मैदान के समीप ऑटो धीमा किया, तभी दोनों युवक मां-बेटी को पिस्तौल सटा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >