छह सौ पाउच देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

सफलता. आम की टोकरी में ला रहे थे शराब की खेप स्टेशन मार्ग में छापेमारी कर बरियारपुर थाना पुलिस ने झारखंड के साहेबगंज से लायी जा रही शराब की बड़ी खेप को पकड़ा. इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र की हसनपुर निवासी दो महिला व एक पुरुष मौके से […]

सफलता. आम की टोकरी में ला रहे थे शराब की खेप

स्टेशन मार्ग में छापेमारी कर बरियारपुर थाना पुलिस ने झारखंड के साहेबगंज से लायी जा रही शराब की बड़ी खेप को पकड़ा. इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र की हसनपुर निवासी दो महिला व एक पुरुष मौके से फरार हो गये.
मुंगेर : बरियारपुर थाना पुलिस ने बुधवार को स्टेशन मार्ग में छापेमारी कर झारखंड से लायी जा रही शराब की बड़ी खेप को पकड़ा. पुलिस ने आम की टोकरी से 600 पाउच देसी शराब बरामद करते हुए अशोक मंडल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. अशोक पहले भी शराब कारोबार के मामले में जेल जा चुका है. हालांकि कार्रवाई के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव का एक युवक व दो महिला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये.
एएसपी हरि शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि साहेबगंज स्टेशन पर कुछ शराब कारोबारी हावड़ा-जयनगर ट्रेन पर चढ़े हैं, जो गआम की टोकरी में देसी शराब लेकर बरियारपुर जा रहे हैं. बरियारपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने खड़गपुर की ओर जाने वाले मार्ग में स्टेशन के बाहर जाल बिछाया. तभी दो लोगों ने आम की टोकरी लाकर सड़क किनारे रखा. कुल तीन टोकरी दोनों व्यक्ति ने लाकर रखा और उसे किसी वाहन से निर्धारित स्थान पर ले जाने की फिराक में लग गये.
पुलिस ने जब कार्रवाई की तो एक व्यक्ति फरार हो गया, जबकि लोहापुल पड़िया निवासी अशोक मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जब आम की टोकरी की तालाशी ली, तो तीनों टोकरी में आम के नीचे प्लास्टिक की बोरी में 200 एमएल का 600 पाउच देसी शराब बरामद हुआ. शराब झारखंड के साहेबगंज जिला से खरीद कर कारोबारी ला रहे थे.
दो महिला व युवक फरार
गिरफ्तार अशोक मंडल ने बताया कि वह स्टेशन पर सोया था. तभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव का रहने वाला एक युवक अपने बहनों के साथ आम की टोकरी लेकर स्टेशन पर उतरा. वह मुझे पहचानता था, क्योंकि युवक का ससुराल बरियारपुर में था. उसके कहने पर ही मैं टोकरी ले जा रहा था. उनलोगों ने मुझे फंसा दिया. जबकि पुलिस ने महिला का जिक्र तक नहीं किया. सिर्फ एक व्यक्ति के भागने की बात कह रही है.
शराब कारोबार में अशोक पहले भी जा चुका जेल
अशोक मंडल पहले भी शराब के साथ गिरफ्तार हो कर जेल जा चुका है. एएसपी ने बताया कि फरवरी महीने में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन मार्ग में छापेमारी की थी. इसमें अशोक को गिरफ्तार किया था. उस समय बैर का सीजन था और अशोक बैर की बोरी में ही शराब ले जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >