मुंगेर : नयारामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर मोर्चा गांव में सोमवार को विवाह के उत्सव वाले घर में तब अफरा- तफरी मच गयी़ जब एक महिला ने खुद पर केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा लिया़ जिसके कारण महिला आग से बुरी तरह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गयी़ जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया़ महिला की हालत देख चिकित्सक ने चिंता जतायी, उसका 80 प्रतिशत शरीर आग से बुरी तरह झुलस गया था़
रामनगर मोर्चा निवासी पल्टू मंडल ने बताया कि सोमवार को उसके भतीजी का विवाह था़ जिघर की सभी महिलाएं विवाह के विध- व्यवहार में लगी हुई थी़ उसकी पत्नी शर्मीला देवी भी सभी महिलाओं के साथ वििध- व्यवहार में शरीक थी़ किसी महिला ने उसे कुछ आपत्ति जनक बात बोल दी, जिसके कारण वह गुस्से में आकर अपने उपर केरोसिन तेल डाल कर आग लगा ली़
