टिकट चेकिंग अभियान में बेटिकट यात्रियों से वसूला गया जुर्माना
जमालपुर : जमालपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को किउल के असिस्टेंट चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया. इसमें बेटिकट रेल यात्रा करने वालों में हडकंप मचा रहा. इस दौरान सीटीआइ आरके मंडल के नेतृत्व में टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा […]
जमालपुर : जमालपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को किउल के असिस्टेंट चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया. इसमें बेटिकट रेल यात्रा करने वालों में हडकंप मचा रहा. इस दौरान सीटीआइ आरके मंडल के नेतृत्व में टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले के विरुद्ध अभियान चलाया गया.
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट इंचार्ज इंस्पेक्टर परवेज खान ने बताया कि प्रातः सात बजे से 10 बजे के बीच इस रेलमार्ग से गुजरने वाली लगभग आधा दर्जन ट्रेनों में अभियान चलाया गया. 13401 अप भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 05522 अप सहरसा-जमालपुर सवारी गाडी, 53480 डाउन किउल-जमालपुर सवारी गाडी और 14055 अप ब्रह्मपुत्र मेल में टिकट जांच की गयी. इस दौरान कुल 19 बेटिकट यात्रियों को हिरासत में लिया गया. इनसे रेलवे के एसीजेएम चंद्रवीर सिंह ने जुर्माना के रूप में कुल तीन हजार आठ सौ रुपये का राजस्व वसूल किया.
कहते हैं अधिकारी
उक्त रेलखंड पर सुबह के 10:00 बजे से लेकर 12:50 बजे तक ब्लॉक लिया गया था. इस कारण अप लाइन पर आनेवाली कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है. बिलासपुर-पटना 11:40 बजे आयी व झाझा स्टेशन पर खड़ी रहने के बाद एक बजे दोपहर में अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई है.
मेगा ब्लॉक रहने से धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस व हावड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस का भी परिचालन प्रभावित हुआ है. ओवरहेड तार व रेलवे पटरियों के अत्याधुनिकीकरण को लेकर रेलवे बोर्ड के निर्देश पर मेगा ब्लॉक लिया जाता है.