अलग-अगल सड़क हादसे में एक की मौत, दस जख्मी

नियंत्रण खोया. असरगंज, संग्रामपुर व धरधरा में हुई घटना मुंगेर जिले में अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनओं में एक की मौत हो गयी, जबकि दस लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. पहली घटना असरगंज में,दूसरी संग्रामपुर में तथा तीसरी धरहरा में घटी. असरगंज : असरगंज-शाहकुंड मुख्य मार्ग […]

नियंत्रण खोया. असरगंज, संग्रामपुर व धरधरा में हुई घटना

मुंगेर जिले में अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनओं में एक की मौत हो गयी, जबकि दस लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. पहली घटना असरगंज में,दूसरी संग्रामपुर में तथा तीसरी धरहरा में घटी.
असरगंज : असरगंज-शाहकुंड मुख्य मार्ग कच्ची कांवरिया मोड़ के समीप शनिवार को स्कार्पियों व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठी उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे इलाज के लिए पीएचसी से चिकित्सकों ने भागलपुर रेफर कर दिया. तारापुर प्रखंड के महेशपुर गांव निवासी अमरेंद्र कुमार अपनी पुत्री नेहा कुमारी के साथ बाइक से शाहकुंड मार्ग से गुजर रहा था. जैसे ही कच्ची कांवरिया मोड़ के समीप पहुंचा कि तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियों ने बाइक में धक्का मार दिया.
जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया. गंभीर स्थित को देखते हुए दोनों को इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. भागलपुर ले जाने के क्रम में अमरेंद्र कुमार की मौत हो गयी. जबकि पुत्री नेहा कुमारी को भागलपुर इलाज के लिए ले जाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >