फरीदपुर ओपी क्षेत्र के लक्ष्मणपुर की घटना

अलमारी में रखे जेवरात भी साथ ले गये अपराधी इधर दहेज लोभियों ने विवाहिता को जिंदा जलाया, मौत मुंगेर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर शिवालय स्थित बिलैया गांव में रविवार को दहेज लोभियों ने एक विवाहिता को जिंदा जला दिया. उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. किंतु […]

अलमारी में रखे जेवरात भी साथ ले गये अपराधी

इधर दहेज लोभियों ने विवाहिता को जिंदा जलाया, मौत
मुंगेर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर शिवालय स्थित बिलैया गांव में रविवार को दहेज लोभियों ने एक विवाहिता को जिंदा जला दिया. उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. किंतु इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. विवाहिता के मायकेवालों ने ससुरालवालों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिल्हा मनियारचक गांव निवासी गेनौरी पासवान की पुत्री रीमा कुमारी तथा बरियारपुर थाना क्षेत्र के
बहादुरपुर शिवालय स्थित बिलैया गांव निवासी साजन पासवान का विवाह वर्ष 2012 में हुआ था. रीमा की माता मीना देवी ने बताया कि विवाह के बाद से ही ससुरालवालों द्वारा उसकी पुत्री को प्राय: प्रताड़ित किया जाता था. बार-बार उसे अपने मायके से 40 हजार रुपये की मांग करने को कहा जा रहा था और विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती थी. रविवार को भी उसे मायके से रुपये की मांग करने को कहा गया. रीमा ने जब इसका विरोध किया तो ससुरालवालों ने उसे जिंदा जला दिया. लोगों को भ्रमित करने के लिए तथा दिखावे के लिए रीमा को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. किंतु उसका शरीर पूरी तरह आग से झुलस चुका था, जिसके कारण इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. वहीं इस संबंध में साजन की माता कबूतरी देवी ने बताया कि उसकी बड़ी बहू बाहर गयी हुई थी. उसने रीमा को उसके गैस चूल्हे पर ही चाय बनाने को कहा. चाय बनाने के दौरान ही किसी तरह वह आग के चपेट में आ कर झुलस गयी. जब तक उसे बचाने की कोशिश की जाती, तब तक वह आग से झुलस कर बुरी तरह घायल हो चुकी थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >