गरीब रथ एक्स 17 घंटे लेट

अप गरीब रथ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब 16 घंटे लेट चली. जमालपुर : मालदा रेलमंडल के किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलमार्ग पर में लंबी दूरी की ट्रेनों का समय पर परिचालन करा पाने में रेलवे के संबद्ध विभाग सफल नहीं हो पा रहे हैं. आलम यह है कि आनन्दविहार से चल कर भागलपुर की ओर […]

अप गरीब रथ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब 16 घंटे लेट चली.

जमालपुर : मालदा रेलमंडल के किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलमार्ग पर में लंबी दूरी की ट्रेनों का समय पर परिचालन करा पाने में रेलवे के संबद्ध विभाग सफल नहीं हो पा रहे हैं. आलम यह है कि आनन्दविहार से चल कर भागलपुर की ओर जाने वाली कई ट्रेन लेट परिचालन के मामले में कुख्यात हो गयी है. ऐसी ही एक ट्रेन 22406 डाउन गरीबरथ एक्सप्रेस है, जो अपने निर्धारित दिन के बजाय दूसरे दिन पहुंचती है. रविवार को भी 22406 डाउन करीब 17 घंटे विलंब से चल कर जमालपुर पहुंची.
जिसके कारण 22405 अप गरीब रथ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब 16 घंटे लेट चली. अन्य लेट ट्रेनों में 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल और 13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से चल कर जमालपुर पहुंची. वहीं 13420 डाउन जनसेवा एक्सप्रेस, 12368 डाउन विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस और 13413 अप फरक्का एक्सप्रेस एक-एक घंटा लेट चल कर जमालपुर आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >