बारिश ने खोली निगम की पोल

प्री-मॉनसून. बारिश से थोड़ी राहत, कीचड़ से परेशानी यूं तो बारिश ने आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर दे दी़ लेकिन, प्री-मॉनसून की बारिश ने शहर की सड़कों की सूरत बिगाड़ कर रख दी है. सड़कों पर पैदल चलने में आम राहगीरों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है़ मुंगेर : जिले में […]

प्री-मॉनसून. बारिश से थोड़ी राहत, कीचड़ से परेशानी

यूं तो बारिश ने आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर दे दी़ लेकिन, प्री-मॉनसून की बारिश ने शहर की सड़कों की सूरत बिगाड़ कर रख दी है. सड़कों पर पैदल चलने में आम राहगीरों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है़
मुंगेर : जिले में गुरुवार की दोपहर लगभग डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई़ जिसमें पूरा शहर पानी-पानी हो गया़ तेज हवा के साथ हुई बारिश के बीच सड़कों पर आवागमन जहां पूरी तरह ठप हो गया़ वहीं बारिश में भीगने से बचने के लिए लोग इधर- उधर दुकानों व अन्य सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे़ इस बारिश ने जहां लोगों को तपिश भरी गर्मी से राहत दिलायी, वहीं बारिश ने शहर की सूरत भी बिगाड़ दी़
बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल: वैसे तो जिले में मॉनसून प्रवेश करने में अभी एक सप्ताह का समय लगेगा़ किंतु मॉनसून से पहले हुई इस बारिश ने नगर निगम की पोल कर रख दी़ शहरों में विभिन्न चौक-चौराहों पर फैले कचरे बारिश के पानी के साथ नालों में जा कर फंस गये. जिससे शहर का अधिकांश नाला जाम हो गया और नाले का पानी सड़कों पर फैल गया़ शहर के पूरबसराय- दिलीप धर्मशाला से लेकर रेलवे अंडरब्रिज तक का सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गया़ जल जमाव के कारण सड़क पर तालाब सा नजारा बन गया़ हाल यह था कि लोगों को जांघ भर पानी में घुस कर आवागमन करना पड़ा़ रेलवे अंडरब्रिज में अत्यधिक जलजमाव रहने के कारण कई वाहन बीच में ही बंद हो गया़ इसे काफी मशक्कत से बाहर निकाला गया़
किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान: प्री- मॉनसूनी बारिश ने जहां आम जनों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दे दी है, वहीं खरीफ फसल की तैयारी में जुटे किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है़ गुरुवार को जैसे ही बारिश आरंभ हुई, वैसे ही कई किसान अपने खेत पर पहुंच गये तथा धान के बिचड़े की बुआई में जुट गये़ हालांकि मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस तरह की बारिश अगले दो दिनों तक होते रहने की संभावना जतायी गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >