जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, 10 लोग घायल

धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथी गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों ओर से लाठी-डंडे से एक दूसरे पर प्रहार किया गया.

धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथी गांव की घटना, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

धरहरा. धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथी गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों ओर से लाठी-डंडे से एक दूसरे पर प्रहार किया गया. जिसमें कई महिला सहित कुल 10 लोग घायल हो गये. इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह दशरथी गांव में जमीन विवाद राजा कुमार और मदन बिंद आमने-सामने आ गये. दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गयी. शोर-शराबा सुनकर दोनों पक्षों के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गयी और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे. इस हिंसक झड़प में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के छह लोग घायल हो गये. घायलों को ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से मदन बिंद व कारे बिंद और दूसरे पक्ष से राजा कुमार को गिरफ्तार किया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

चंदन कुमार, धरहरा थानाध्यक्षB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >