निगम के शिविर में पहले दिन 10 व्यवसायियों ने लाइसेंस के लिये किया आवेदन

निगम क्षेत्र में अबतक करीब 450 व्यवसायियों ने ही निगम से व्यापारिक अनुज्ञप्ति ली है.

– लाइलेंस नवीनीकरण को लेकर आये दर्जनों व्यवासायी के आवेदन मुंगेर नगर निगम द्वारा व्यवसायियों को नये लाइसेंस के आवेदन और नवीनीकरण सहित आमजनों के लिये जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र व होल्डिंग टैक्स को लेकर रविवार को दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जहां 10 व्यवसायियों ने नये लाइसेंस के लिये आवेदन किये. जबकि लाइसेंस नवीनीकरण के लिए भी दर्जनों व्यवसायियों ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया. नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि शिविर में व्यापारिक लाइसेंस से संबंधित सभी कार्य एक ही स्थान पर किए जा रहे हैं. इससे व्यवसायियों को लाइसेंस के लिये आवेदन करने और नवीनीकरण के लिये चक्कर नहीं लगा पड़ेगा. निगम क्षेत्र में अबतक करीब 450 व्यवसायियों ने ही निगम से व्यापारिक अनुज्ञप्ति ली है. जबकि शहर में व्यापार करने वालों की संख्या इससे अधिक है. शिविर के पहले दिन लाइसेंस के लिये 10 व्यवसायियों ने आवेदन किया. जबकि लाइसेंस नवीनीकरण के लिये लगभग एक दर्जन आवेदन आये हैं. नगर आयुक्त ने बताया कि शिविर में आमलोगों के लिए जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग टैक्स भुगतान के लिये भी विशेष काउंटर बनाये गये हैं. पहले दिन कई लोगों ने जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिये आवेदन किया है. जबकि जिनके द्वारा पूर्व में ही आवेदन किया गया था. उन्हें शिविर में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया. उन्होंने बताया कि सोमवार को भी शिविर संचालित होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >