Motihari: आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शहर के वार्ड नंबर 2 में सोमवार को "आपका शहर आपकी बात " कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आम जनता को इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया गया.

Motihari: मोतिहारी. शहर के वार्ड नंबर 2 में सोमवार को “आपका शहर आपकी बात ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आम जनता को इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया गया. आम जनता के विकास के विभिन्न मुद्दों एवं आवेदन को पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया. कार्यक्रम में प्राप्त सभी मुद्दों एवं आवेदनों को समेकित कर विभाग को निराकरण के लिए समर्पित किया जाऐगा. उक्त कार्यक्रम में महापौर प्रीति कुमारी, उप महापौर डॉ लालाबाबू प्रसाद, निदेशक डीआरडीए, स्वच्छता पदाधिकारी एवं संबंधित वार्ड पार्षद के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SN SATYARTHI

SN SATYARTHI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >