Motihari news : समाज व राष्ट्र के निर्माण नारी शक्ति जीवंत जागृत बनें : वर्षा

समाज और राष्ट्र के निर्माण में रारी शक्ति जीवंत जागृत बने और भारत वर्ष को पुन: विश्व गुरु बनाने के पद पर अग्रसर रहे.

मोतिहारी. समाज और राष्ट्र के निर्माण में रारी शक्ति जीवंत जागृत बने और भारत वर्ष को पुन: विश्व गुरु बनाने के पद पर अग्रसर रहे. इसी भाव के साथ हमारा गायत्री परिवार पूरे भारत वर्ष एवं विश्व में शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. उक्त बातें मंगलवार को हरिद्वार से आये महिला टोली के टोलीनायक वर्षा ठाकुर ने कही. उन्होंने कहा कि शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन पूरे भारत वर्ष ही नहीं विश्व के कई अन्य देशों में आयोजित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से समाज में जनजागृति आए. कहा कि नारी शक्ति को अपनी गरीमा का भान हो जैसे हमारे वैदिक काल की नारियां रही है, जिनमें मैत्री, अपाला, गार्गी जिन्होंने वेदों की रचनाएं लिखी. इसके पूर्व टाेली के द्वारा विभिन्न प्रकार के निशुल्क संस्कार दिये गये, जिसमें दीक्षा, विद्यारंभ, उपनयन संस्कार, पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, अन्नपराशन संस्कार दिया गया. कार्यक्रम के दौरान टोलियों द्वारा पर्यावरण एवं नगरवासियों को निरोग रहने के लिए गायत्री महायज्ञ कराया गया, जिसमें करीब एक हजार लोगों ने भाग लिया. इसके पश्चात उन्होंने भारतीय संस्कृति में संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में 16 संस्कारों में बने परिवार की ओर से पुनर्जीवित किया जा रहा है. उन्होंने सभी संस्कारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम के अंत में द्वीप प्रज्जवलित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के सभी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >