उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला अधिकारी व कर्मी आठ मार्च को होंगे सम्मानित
उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी विभागों के महिला अधिकारी व कर्मी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किये जाएंगे.
-अधिकार,समानता व सशक्तिकरण को ले निकलेगी साइकिल रैली
-बैठक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ले डीएम ने दिये कई टास्क
प्रतिनिधि,मोतिहारी उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी विभागों के महिला अधिकारी व कर्मी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किये जाएंगे. इसके लिए विभागीय तैयाारियां तेज कर दी गयी हैं और महिला पदाधिकारियों व कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है. डीएम सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में इसकी जानकारी दी गयी. बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई तरह के कार्यक्रम किये जाएंगे. आठ मार्च को महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकार, समानता, सशक्तिकरण के लिए साइकिल रैली निकाली जाएगी. विद्यालयों में बालिकाओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.10 मार्च को बापू प्रेक्षा गृह में भव्य कार्यक्रम होगा,जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला अधिकारी व कर्मी सम्मानित किये जाएंगे. डीएम ने बालिकाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया,जिसमें महिला पदाधिकारियों द्वारा अपनी सफलता से संबंधित अनुभव एवं उपलब्धियों को साझा किया जाए, बालिकाएं उनसे प्रेरित होकर जीवन में सफलता हासिल कर सकं. बैठक में सिविल सर्जन,पुलिस उपाधीक्षक,जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला जन संपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है