दुकानदार ने उधार दिए समान का पैसा मांगा तो दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट

थाना क्षेत्र के माधोपुर कमिटी चौक पर एक दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

तुरकौलिया. थाना क्षेत्र के माधोपुर कमिटी चौक पर एक दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें करीब दो दर्जन हमलावर लाठी डंडे से लैस होकर कमिटी चौक पर पहूंचे. पहूंचते ही हार्डवेयर दुकानदार राहुल राज के साथ तू तू मैं मैं हुई. उसके बाद हमलवारों ने दुकान का सामान तोड़फोड़ करने लगे. वही कुछ दुकान से सामान भी लेकर भागते दिखे. मामले में पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हमलावर सोबैया का सुभाष राय है. मामले में दुकानदार माधोपुर निवासी राहुल राज ने थाना में आवेदन देकर 19 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुकानदार और सोबैया गांव के विकेश कुमार के बीच उधार का करीब 700 रूपये मांगने को लेकर मंगलवार की शाम तू तू मै मैं हुई थी. ग्रामीणों ने समझाबुझाकर दोनों को हटा दिया. दुकानदार राहुल बुधवार की सुबह में दुकान खोल बैठा ही था कि विकेश करीब दो दर्जन लोगों के साथ दुकान पर आ धमका. कल हुई बहस का बदला लेने के मुंड में पहूंचे थे सभी. सभी दूकान का सामान तोड़फोड़ और लूटपाट करने लगे. इसकी सूचना पुलिस को मिली. पुलिस पहूंची तबतक हमलावर भाग खड़े हुए. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है. दुकानदार के आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया गया है. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर एसपी स्वर्ण प्रभात ने थानाध्यक्ष को हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया है.इधर मामले ने एसपी ने जांच के निर्देश देते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >