Motihari: संदिग्धावस्था में पश्चिमी चंपारण के दो युवक गिरफ्तार

.पुलिस ने रविवार की देर रात पिपरा सेंटर के पास दो युवक को संदिग्धावस्था में गिरफ्तार किया

गोविंदगंज.पुलिस ने रविवार की देर रात पिपरा सेंटर के पास दो युवक को संदिग्धावस्था में गिरफ्तार किया,गिरफ्तार युवक पश्चिमी चंपारण अंतर्गत श्रीनगर पूजहा के धरीया भवानीपुर गांव का नितेश कुमार व रिशाल कुमार है. पुलिस गिरफ्तार दोनों युवकों से आवश्यक पूछताछ कर अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय में भेज दिया,रविवार की देर गश्ती के दौरान उक्त दोनों युवक पिपरा सेंटर के पास सड़क पर बाइक लेकर संदिग्धावस्था में खड़े किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक ने लगे हुए थे. पुलिस के पूछने पर दोनों युवकों ने कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया.जिसको लेकर पुलिस ने दोनों युवकों को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया,इसकी पुष्टि अपर थानाध्यक्ष बीरेंद्र पासवान ने की

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >