कुंडवाचैनपुर में चोरी की दो बाइक बरामद

कुंडवाचैनपुर थाना अंतर्गत जटवलिया गांव के पास से चोरी की दो बाइक हुई. एक बदमाश मौके पर पकड़ा गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा

सिकरहना.

कुंडवाचैनपुर थाना अंतर्गत जटवलिया गांव के पास से चोरी की दो बाइक हुई. एक बदमाश मौके पर पकड़ा गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. गिरफ्तार बदमाश रमेश राम ढाका बरेवा का रहने वाला है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बरामद एक बाइक कुछ दिन पहले चिरैया से बदमाशों ने चोरी की थी. वहीं, दूसरी बाइक के इंजन व चेचिस नंबर का सत्यापन किया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी जटवलिया में कुछ लोग चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले है. सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, जिसमें चोरी की दो बाइक के साथ एक बदमाश पकड़ा गया, लेकिन दूसरा भाग गया.उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >