ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

हरैया थाना क्षेत्र के दो युवकों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी.

रक्सौल . हरैया थाना क्षेत्र के दो युवकों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. घटना रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड के नकरदेई सिरिसिया माल के पास मंगलवार को हुई. मृतकों की पहचान रक्सौल के वार्ड नंबर चार निवासी अरविंद गुप्ता के पुत्र अजय गुप्ता व राजेंद्र प्रसाद के पुत्र जामुन कुमार के रूप में की गयी है. नकरदेई थानाध्यक्ष रामशरण साह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं सूचना के बाद दोनों युवकों के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक नशे के आदी थे. रक्सौल में मादक पदार्थ के बेचने पर सख्ती के बाद युवक ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का सेवन करने जा रहे थे. युवक नकरदेई तरफ नशा करने गये हुए थे. नशे का डोज अधिक लेकर ट्रैक पर चलने लगे, इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गये. मृतक अजय कई बार जेल भी जा चुका था. कुछ ही दिन पूर्व जेल से छूट कर आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >