मोतिहारी.मुफस्सिल थाने के पटखौलिया व पटपरिया से दो अपराधी पकड़े गये. उनके की निशानदेही पर पुलिस ने पटखौलिया से चरस, देसी पिस्टल व गोली बरामद किया है. अपराधियों की गिरफ्तारी से एक संगठित गिरोह के भंडाफोड़ के साथ-साथ चार लूटकांड का भी खुलासा हुआ है. सदर 2 के डीएसपी जितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि चंद्रहिया में उज्जीवन स्मॉल बैंक के कर्मी से हथियार के बल पर 1.35 लाख, शहर के मीना बाजार पानी टंकी के पास पूजा मेडिकल के मालिक को गोली मार आभषण तथा बलुआ टाल में एयरटेल पेमेंट बैंक से 1.15 लाख की लूटकांड को इसी गिरोह ने अंजाम दिया था.
गिरफ्तार अपराधियों में पटपरिया का आदित्य कुमार सिंह उर्फ रिपू सिंह व पटखौलिया का अमित कुमार ठाकुर शामिल है. पूछताछ में दोनों अपराधियों ने लूट की तीनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. साथ ही गिरोह के अनय अपराधियों के नाम का खुलासा भी किया है.उसके आधार पर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि गुरुवार रात सूचना मिली कि चंद्रहिया सहित कई लूटकांड में शामिल बदमाश अमित ठाकुर अपने गांव पटखौलिया आया है. सूचना मिलते ही पटखौलिया में छापेमारी की गयी, जहां एक मुर्गी फॉर्म से अमित पकड़ा गया. उसके पास से चंद्रहिया में पांच फरवरी को फाइनेंस कर्मी से लूटी गयी मोबाइल बरामद हुआ.उसकी निशानदेही पर पटखौलिया में छापेमारी की गयी, जहां से आदित्य को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से लूट में प्रयुक्त आपाची बाइक मिला. दोनों से सख्ती से पूछताछ की गयी तो बताया कि अपराध के साथ हमलोग मादक पदार्थ की तस्करी भी करते है. मादक पदार्थ व हथियार पटखौलिया के शालू सिंह उर्फ विशाल सिंह के घर में छुपा कर रखा है. शालू के घर छापेमारी की गयी, लेकिन वह घर से फरा मिला. उसके घर की तलाशी ली गयी तो एक देसी पिस्टल व डेढ किलो मादक पदार्थ (चरस)बरामद हुआ. छापेमारी में सदर 2 डीएसपी, अपर थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार, दारोग सत्येंद्र कुमार सिंह, गोपाल कुमार, कुमार सौरभ के साथ टेक्नीकल सेल की टीम शामिल थी.
गिरोह के तीन बदमाश पुलिस गिरफ्त से है बाहर, छापेमारी
गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि उनके गिरोह में मिस्कॉट का शिकु कुमार, अभिनव कुमार, शांतिपूरी का प्रियांश सिंह व पटखौलिया का शालू सिंह शामिल है. प्रियांशु को पुलिस छह-सात महिना पहले गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है, जबकि तीन बदमाश पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर है. पुलिस ने बताया कि 16 नवम्बर 2023 को पूजा मेडिकल, 17 सितम्बर 2024 को बलुआ टाल में एयरटेल पेमेंट बैंक व पांच फरवरी 2025 को चंद्रहिया में फाइनेंस कर्मी से लूट हुई थी. तुरकौलिया के एक लूटकांड में भी इन अपराधियों का नाम सामने आया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
