हर्ष फायरिंग में हथियार संग दो युवक गिरफ्तार

पुलिस टीम गठित कर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है.

पहाड़पुर. थाना क्षेत्र के नीरपुर में आर्केष्ट्रा में शनिवार की रात हर्ष फायरिंग की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सत्यापन और आवश्यक कारवाई के लिए एक पुलिस टीम गठित कर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पीसी कर एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव में शनिवार की रात छठियार के दौरान आरकेस्ट्रा प्रोग्राम में हर्ष फायरिंग की सूचना पर दो युवकों को एक देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक हरसिद्धि थाना का कृतपुर गांव निवासी मुस्तफा खान व गडूपुर गांव निवासी मिथुन कुमार है. इनके पास से एक देशी कट्टा, 315 बोर का एक कारतूस, व एक सेलफोन बरामद किया गया है. उक्त दोनों युवकों को आवश्यक पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया है. छापेमारी टीम में एसएचओ जीतेन्द्र कुमार दारोगा संतोष जायसवाल, दारोगा राजीव कुमार, चौकीदार मनोज कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >