महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को परेशानी

डुआडीह के बंद होने से महाकुंभ यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मोतिहारी. मुजफ्फरपुर से मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज होते हुए रामबाग प्रयागराज के बीच चलने वाली मडुआडीह के बंद होने से महाकुंभ यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अब उन यात्रियों को मुजफ्पुरपुर या गोरखपुर जाकर महाकुंभ जाना पड़ रहा है. रविवार को रेलवे स्टेशन कई लोग ऐसे मिले जो मुजफ्फरपुर, पटना व गोरखपुर जाकर ट्रेन पकड़ने के जुगाड़ में लगे थे. वहां से महाकुंभ निकला जा सके. शहर के बेलबनवा निवासी अशोक कुमार सिंह, मिस्कौट के जयगोविंद गुप्ता, श्रीकृष्ण नगर के आलोक कुमार सहित अन्य लोगों का कहना था कि अब महाकुंभ 26 फरवरी तक रहेगा. इस बीच महाकुंभ जाकर स्नान कर लिया जाय. बंजरिया निवासी रितेश कुमार का कहना था कि 20 फरवरी को महाकुंभ जाना था, लेकिन शादी-ब्याह का समय है अब 17 को ही जाना पड़ रहा है. इसलिए गोरखपुर जा रहे है, वहां से कोई बस या गाड़ी से प्रयागराज के लिए पकड़ लेंगे. लोगों का कहना था कि मडुआडीह एक्सप्रेस बंद नहीं होती तो यह परेशानी नहीं उठानी पड़ती. गौरतलब हो कि महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने 13 जनवरी से चलाने की अधिसूचना जारी कर दी थी, लेकिन दो दिन बाद यह अधिसूचना जारी हुई कि यह ट्रेन अपरिहार्य कारणों से दो मार्च तक रद्द कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >