पाइपलाइन से डीजल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन गिरफ्तार

पुलिस ने पाइपलाइन से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है.

मोतिहारी/कोटवा.पुलिस ने पाइपलाइन से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. उनके पास से बंगाल नंबर का एक टैंक, तेल निकालने वाले कई उपकरण भी बरामद हुए हैं. गिरफ्तार बदमाशों में एक बंगाल का रहने वाला है. उसके दो सहयोगियों को गोविंदगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीनों से गहन पूछताछ चल रही है. बताया जाता है कि रविवार को देर रात मच्छरगांवा पंचायत के नवादा गांव के सरेह में टैंंकर लगा पाइनलाइन से डीजल चोरी करने के लिए बदमाश गढ्ढा खोद रहे थे. इसकी सूचना इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अधिकारियों काे मिली. इसके बाद अधिकारियों ने 112 पर डायल कर पुलिस को सूचना दी. डायल 112 के पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार, कमलेश ठाकुर, प्रिया कुमारी सहित कोटवा थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर गोविंदगंज से गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस का कहना है कि सरगना सहित गिरोह के अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. बताते चलें कि जिस जगह से पाइप लाइन गुजरी है, उस जगह सड़क पर टैंकर लगा डीजल चोरी करने के लिए बदमाशों ने तीन फुट गड्ढा खोद दिया था. तब तक पुलिस पहुंच गयी. एक बदमाश पकड़ा गया. गिरोह के अन्य बदमाश भागने में सफल हो गये. बरौनी से सुगौली तक पाइनलाइन बिछायी गयी है. यह जमीन के छह फुट अंदर है. इससे डीजल की सप्लाई होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >