मोतिहारी. केवीवी के पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग द्वारा दो दिवसीय द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने की. अतिथियों का स्वागत बुद्ध परिसर के निदेशक प्रो. रणजीत कुमार चौधरी ने की. कुलपति प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि तकनीकी के बदलते दौर के अनुसार पुस्तकालय को अपडेट करने की जरूरत है. इससे अकादमिक क्षेत्र में विश्व पटल पर क्या हो रहा है यह जानने का अवसर मिलेगा. सम्मेलन में आयोजक टीम ने प्रोफेसर एचएन प्रसाद , पूर्व कुलपति (पुस्तकालय रत्न पुरस्कार), प्रो. संगीता गुप्ता , डीन और विभागाध्यक्ष, जम्मू विश्वविद्यालय (लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड), प्रो. शिल्पी वर्मा , बीबीएयू, लखनऊ (सर्वश्रेष्ठ लिस टीचर अवार्ड), डॉ मनोरमा त्रिपाठी , जेएनयू, नई दिल्ली (सर्वश्रेष्ठ लाइब्रेरियन अवार्ड) और डॉ गोपाकुमार वी, पूर्व विश्वविद्यालय लाइब्रेरियन, गोवा विश्वविद्यालय, पणजी (सर्वश्रेष्ठ नवोन्मेषी लाइब्रेरियन अवार्ड) पुरस्कार प्रदान किए. स्वेता कुमारी, पूर्व छात्रा, डीएलआईएस, एमजीसीयू, मोतिहारी को युवा पुस्तकालय पेशेवर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. दीना सुब्बा, दीपिका कुमारी और ईला भारती को सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रस्तुति का पुरस्कार दिया गया.सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार शताक्षी पांडे को दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
