एक ही रात चार जगहों पर चोरी की घटना को दिया अंजाम

बेलवाराय और कवलपुर गांव में एक ही रात दो घरों से जेवरात और एक घर से बाइक तथा स्कार्पियो की चोरी हुई है.

तुरकौलिया. थाना क्षेत्र के बेलवाराय और कवलपुर गांव में एक ही रात दो घरों से जेवरात और एक घर से बाइक तथा स्कार्पियो की चोरी हुई है. बेलवाराय के बासुदेव साह और सुखाड़ी महतों के घर से नकदी सहित करीब साढ़े तीन लाख की चोरी हुई है, जबकि उसी गांव के जाकिर आलम की बाइक रात में ही दरवाजे से गायब हो गई. जबकि एक स्कार्पियो गाड़ी कवलपुर से चोरी हो गई, जो पश्चिमी चंपारण के बानू छापर के एक व्यक्ति का है, जिसका चालक धीरेन्द्र कुमार था. धीरेन्द्र घर पर गाड़ी लेकर आया था. जगह के अभाव में पड़ोसी के दरवाजे पर खड़ा कर सोने चला गया. सुबह में देखा तो गाड़ी गायब थी. पेटी में नकदी करीब पचास से साठ हजार रुपया था, जबकि डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवरात थे. सभी समान गयाब थे. खोजबीन के बाद चोरी हुई पेटी एक मक्के के खेत मे मिला. वही दूसरे पीड़ित घर मालिक सुखाड़ी महतों की पत्नी ने थाना में आवेदन दी है. कहा है वह घर मे बच्चें के साथ सोई थी. रात में चोरों ने उसके घर से करीब 1.25 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए. बैग दरवाजे के बाहर पड़ा हुआ था. वही बाइक मालिक जाकिर ने बताया कि बाइक अपने दरवाजे पर खड़ा कर सो गए. देर रात में उसकी बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया था. आवेदन के आलोक में जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >