Motihari: नेपाल के लोगों ने भी किया ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन

भारत सरकार के द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन सिंदूर का नेपाल में भी समर्थन मिल रहा है.

Motihari: रक्सौल.

भारत सरकार के द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन सिंदूर का नेपाल में भी समर्थन मिल रहा है. नेपाल के लोग भारत सरकार के समर्थन में है और चाहते हैं कि भारत सरकार आतंकवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें. जिस प्रकार पहलगाम में हुए आतंकी हमले में एक निर्दोष नेपाली नागरिक की मौत हुई थी, उसके कारण भी नेपाल के लोगों के अंदर पाकिस्तान के खिलाफ काफी गुस्सा है. वीरगंज नेपाल के पत्रकार श्रवण प्रसाद साह ने बताया कि आतंकवाद किसी भी देश के लिए घातक है. आज पूरा विश्व आतंकवाद से परेशान है, ऐसे में समय रहते इसके विरूद्ध निर्णायक कार्रवाई होनी चाहिए

. इससे पहले नेपाल सरकार के द्वारा भी अधिकारिक तौर पर विज्ञप्ति जारी करते हुए आतंकवाद विरोधी गतिविधि के खिलाफ हर तरह के अभियान को समर्थन देने की बात कहीं है. वहीं वीरगंज (नेपाल) की युवा कवयित्री अस्मिता पटेल ने भारत सरकार के ऑपरेशन सिंदूर को समर्थन करते हुए अपनी एक रचना लिखी है. जिसमें वीर सैनिकों को सम्मान देते हुए पूरी रचना इस प्रकार लिखी गयी है.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >