Motihari : रक्सौल चैंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों की एक बैठक चैंबर के निवर्तमान अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

Motihari : रक्सौल. चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों की एक बैठक चैंबर के निवर्तमान अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस दौरान संवैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए कार्यकारिणी व संस्थापक सदस्यों की व्यापारिक हितार्थ क्रियाकलापों एवं सदस्यों की कर्तव्यनिष्ठा को संज्ञान में लेते हुए नये कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया. इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि चैम्बर विशुद्ध रूप से व्यवसायिक हितार्थ क्रियाकलापों को सकरात्मकता के साथ काम करने वाली देश की एकमात्र समर्पित संस्था है. चैम्बर के सभी कार्यकारिणी सदस्यों की आम सहमति व संस्था के संविधान नियमानुकूल पदाधिकारियों को विभिन्न पदों के लिए मनोनीत किया गया. जिसमें राकेश कुमार कुशवाहा को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया. इसी प्रकार से शम्भु प्रसाद चौरसिया महासचिव सह मिडिया प्रभारी, दिलीप कुमार साह कोषाध्यक्ष, नितिन कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश प्रसाद उपाध्यक्ष, राज कुमार गुप्ता सचिव सह प्रवक्ता, मोहम्मद निज़ामुद्दीन अंकेक्षक, कृष्णा साह सह कोषाध्यक्ष, रमेश कुमार गुप्ता सहसचिव, गिरधारी लाल श्रीवास्तव सहसचिव, राजेश्वर प्रसाद कार्यक्रम परियोजना संयोजक मनोनीत हुए हैं. वहीं विश्वनाथ प्रसाद, हिरालाल प्रसाद एवं अजय कुमार को कार्यक्रम परियोजना सह-संयोजक तथा ध्रुव नारायण श्रीवास्तव एवं शिवपूजन प्रसाद गुप्ता को सर्वसम्मति से संरक्षक मनोनीत किया गया. वहीं निवर्तमान महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने संरक्षक शिवपूजन प्रसाद गुप्ता को पुष्पमाला पहना और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन व सम्मानित किया. चैंबर के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संस्था के संविधान में आस्था रखने की वचनबद्धता के साथ पद व गोपनीयता की शपथ संरक्षक श्री गुप्ता ने दिलाई और साथ ही सभी सम्मानित पदाधिकारियों को संरक्षक द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर अपने दायित्वों का समुचित ढंग से निर्वहन करने का मार्ग प्रशस्त किया. नवनियुक्त अध्यक्ष श्री कुशवाहा एवं महासचिव चौरसिया ने संयुक्त रूप से सभी सम्मानित सदस्यों का अभिनंदन व आभार प्रकट करते हुए कहा कि चैंबर ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ हमें गरिमामई पद पर चयनित किया है. पूर्ण विश्वास के साथ आशान्वित करते हैं कि अपने कार्यकाल में व्यवसायिक व सभी के साथ सकरात्मकता के साथ अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करने के लिए संकल्पित रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >