Motihari : रक्सौल आने के क्रम में मंत्री ने की सिंहासनी माई की पूजा

बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने शनिवार को करोड़ों रुपये की लागत से रक्सौल के विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के लिए पहुंचे.

Motihari : रक्सौल.बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने शनिवार को करोड़ों रुपये की लागत से रक्सौल के विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के लिए पहुंचे. मंत्री श्री कुमार रक्सौल आने के क्रम में रामगढ़वा प्रखंड स्थित बंधुबरवा गांव के सिंहासनी माई मंदिर में पहुंचे, जहां आचार्य प्रो. सत्यदेव मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद पूजा अर्चना की. पूजा अर्चना के बाद मंत्री श्री कुमार ने आचार्य प्रो. सत्यदेव मिश्रा के घर जाकर अल्पहार किया. मंत्री के आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मंत्री श्री कुमार का स्वागत किया गया. मौके पर प्रेमचंद्र सिंह, राजू भगत, जटाशंकर सिंह, पिंटू सिंह, ब्रजेश सिंह, अनिकेत सिंह, विनोद सिंह, सुनिल सिंह, उपेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे. इधर, मंत्री जिवेश कुमार के आगमन को लेकर रक्सौल इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा विधि व्यवस्था में तैनात दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >