केसरिया महोत्सव के अंतिम दिन खूब झूमे श्रोता

हमें और जीनें की चाहत न होती अगर तुम न होते... कितनी चाहत छुपाए बैठा हूं, ये न सोंचो की मुझे प्यार नहीं... एक से बढ़कर एक गीत-संगीत व गजलों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को एक अलग माहौल में लाकर खड़ा कर दिया.

केसरिया.हमें और जीनें की चाहत न होती अगर तुम न होते… कितनी चाहत छुपाए बैठा हूं, ये न सोंचो की मुझे प्यार नहीं… एक से बढ़कर एक गीत-संगीत व गजलों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को एक अलग माहौल में लाकर खड़ा कर दिया. न कोई चिंता व घर जाने की यादें, समय कैसे बीत गया,पता भी नहीं चल पाया. मौका था कला संस्कृति एवं युवा विभाग व जिला प्रशासन द्वारा आयोजित केसरिया महोत्सव का. अंतिम दिन स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति ने अमिट छाप छोड़ दी. गायक मुकेश द्विवेदी ने- कितनी चाहत छुपाए बैठा हूं, ये न सोंचो की मुझे प्यार नहीं… व जीने की चाहत न होती अगर तुम न होते…की प्रस्तुति दी,तब पूरा माहौल एक अलग दुनिया में खो गया. तालियों की गड़गड़ाहत व दाद देने की होड़ मेची रही. वहीं उभरते गायक कुमार बादल की आवाज ये परिंदा रुका है कहां, मैं था पागल जो इसको बुलाता रहा,श्रोता झूम उठे. सूफी गायक अभिनव आकर्ष की भी जादू यहां खूब चली और सूफी गायन प्रस्तुत कर रंगा जमा दिया. महोत्सव के दुसरे रात विविध कला विकास समिति नयागांव पानशाला से जुड़े कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति भी शानदा रही. समिति की कलाकार प्रिया कुमारी ने लोकगीत पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं सूरज कुमार, रिजवाना खातुन, सुफैदा खातुन, मुस्कान कुमारी व सपना कुमारी के द्वारा असम की बिहू नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां भी अलग छाप छोड़ गयी. संस्था के अध्यक्ष आलम महम्मद व निर्देशक रंजन कुमार की देखरेख में कलाकरों ने प्रस्तुति दी. निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों का हुआ इलाज. लायंस क्लब ऑफ़ चकिया के बैनर तले केसरिया महोत्सव में निः शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डॉ.आसिफ हुसैन, डॉ.कमलेश कुमार, डॉ.आरबी सोनी एवं डॉ. दिपनारायण सिंह आदि ने अपनी चिकित्सीय सेवाएं दी. शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं लायन सदस्यों ने मरीजों को जीवन शैली और खान पान में सुधार हेतू जागरूक भी किये. शिविर का प्रबंधन सत्यम कार्तिकेय वत्स व संचालन क्लब सचिव कुंवर संदीप ने किया. एक्स-रे, बीपी, टीबी, सुगर, हाइट, वेट जांच की गई. एसटीएस अनुप्रिया ने बताया कि करीब नब्बे मरीजों की टीबी जांच की गयी. जिसमें 25 लोग पॉजिटिव पाये गये. करीब एक सौ लोगों का एक्स-रे किया गया. सीएचसी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्चना की देखरेख में चिकित्सकों ने शिविर में आये मरीजों की जांच की. मौके पर जितेंद्र कुमार,संजीव कुमार,सुरेंद्र सिंह जाट, मुन्नी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >