Motihari: शिक्षक सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

स्वच्छ रक्सौल के तत्वावधान में राम जानकी मंदिर परिसर, रक्सौल में शिक्षक सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया.

रक्सौल.स्वच्छ रक्सौल के तत्वावधान में राम जानकी मंदिर परिसर, रक्सौल में शिक्षक सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया. इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई शिक्षकों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरडीडीई ब्रजेश गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भरत प्रसाद गुप्ता व केसीटीसी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रो. हरेन्द्र हिमकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज की आत्मा हैं, जो अपने ज्ञान और संस्कारों से आने वाली पीढ़ी का भविष्य निर्माण करते हैं. उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें समाज की प्रेरणा बताया. कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को भी प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया. विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया. कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र मिश्रा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >