बाइक से मुजफ्फरपुर जा रहे शिक्षक को पिकअप ने रौंदा, मौत

मेहसी में बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार युवक को कूचल दिया, जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गयी.

मोतिहारी . मेहसी में बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार युवक को कूचल दिया, जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गयी. मृतक अनुराग सिंह उत्तर प्रदेश के आचार्य रामचंद्र शुक्ला नगर परशुरामपुर चौक वार्ड 13 का रहने वाला था. बताया जाता है कि अनुराग सरकारी स्कूल का शिक्षक था. वह सीतामढी में पोस्टेड था. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. बताया जाता है कि अनुराग मुजफ्फरपुर में रहता था. वहां से सीतामढ़ी ड्यूटी करने जाता था. शिवरात्री को लेकर स्कूल में छुट्टी थी, जिसके कारण मंगलवार को वह यूपी देवरिया अपने घर चला गया. बुधवार शाम देवरिया से मुजफ्फरपुर लौटते समय मेहसी के बथना गांव के पास एनएच 28 फोरलेन पर तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष रणीधर कुमार भट्ट ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भागने में सफल रहा. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >