बिजली शटडाउन सुगौली: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल रक्सौल के अंतर्गत आने वाले सुगौली पावर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. पावर हाउस में 33 केवी लाइन के आवश्यक मेंटेनेंस और मेंटेनेंस कार्य को लेकर मंगलवार को कुल तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. विद्युत विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी करते हुए आम लोगों से सहयोग की अपील की है.
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन
सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि सुगौली पावर ग्रिड और उपकेंद्र में तकनीकी रखरखाव तथा सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाना अति आवश्यक है. विद्युत कर्मियों की सुरक्षा और कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी. कार्य समाप्त होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.
ये प्रमुख इलाके और पंचायतें रहेंगी प्रभावित
शटडाउन के कारण सुगौली नगर क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों की विद्युत व्यवस्था पर असर पड़ेगा. प्रमुख प्रभावित क्षेत्र इस प्रकार हैं:
- सुगौली नगर पंचायत के सभी वार्ड.
- पुलवरिया पंचायत क्षेत्र.
- सुगांव उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत.
- श्रीपुर उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत.
- सुकुल पाकड़ पंचायत के सभी गांव.
उपभोक्ताओं से जरूरी काम निपटाने की अपील
अचानक बिजली कटने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों, लघु उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को परेशानी न हो, इसके लिए विभाग ने पूर्व सूचना दी है. सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जलापूर्ति, इनवर्टर चार्जिंग और मोबाइल चार्जिंग जैसे आवश्यक कार्यों को सुबह 9 बजे से पहले ही पूरा कर लें. उन्होंने आश्वासन दिया कि तय समय सीमा के भीतर मेंटेनेंस पूरा कर दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: रक्सौल से ट्रेन पकड़ने वाले यात्री ध्यान दें, 25 सितंबर से कई ट्रेनें रद्द और कई का बदलेगा रूट
