Motihari: अरेराज सोमेश्वरनाथ धाम व केसरिया बौद्ध स्तूप की बढ़ायी गयी सुरक्षा

अरेराज के सोमेश्वर धाम, केसरिया बौद्ध स्तूप सहित आइओसीएल गैस व ऑयल प्लांट की सुरक्षा की मुक्कमल व्यवस्था की गयी है.

Motihari: मोतिहारी. भारत-पाक सीमा पर बढ़े तनाव को लेकर नेपाल से सटे बॉर्डर इलाकों में गश्त बढ़ा दी गयी है. Motihari:अरेराज के सोमेश्वर धाम, केसरिया बौद्ध स्तूप सहित आइओसीएल गैस व ऑयल प्लांट की सुरक्षा की मुक्कमल व्यवस्था की गयी है. प्रभारी डीएम मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस कंट्रौल को एक्टिव किया गया है. कंट्रौल रूम 24 घंटे ऑपरेट करने का निर्देश दिया गया है. अरेराज व चकिया एसडीओ को सोमेश्वरनाथ धाम मंदिर व केसरिया बौद्ध स्तूप की सुरक्षा को ले लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है. कहा कि बॉर्डर एरिया में चालू सप्ताह रक्सौल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान चार चाइनिज नागरिक पकड़े गये है. इसको लेकर सीमा पर गस्ती बढ़ा दी गयी है. एसएसबी लगातार गस्त चल रहा है. सीमाई क्षेत्र के रक्सौल व ढ़ाका अनुमंडल पदाधिकारी को लगातार मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया है. प्रशासनिक पदाधिकारियों सहित पुलिस महकमा को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है.

पदाधिकारी व कर्मियों की छुट्टी अगले आदेश तक रद्द

सरकार के निर्देश के आलोक में सभी सरकारी कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है. प्रभारी डीएम ने बताया कि सभी कर्मियों की छुट्टी को रद्द किया गया है और बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया है. कहा कि विशेष परिस्थिति में ही कर्मियों को छुट्टी मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >