फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियन में पकड़ीदयाल की सावी ने जीता ब्रांच

संजीव राहुल की पुत्री सावी सिंह एशियन फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशीप 2025 में ब्रांज मेडल जीतकर पूर्वी चंपारण के साथ प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है.

मोतिहारी. जिले के पकड़ीदयाल चैता चोरमा निवासी संजीव राहुल की पांच वर्षीया पुत्री सावी सिंह एशियन फ्रेंच बॉक्शिंग चैंपियनशीप 2025 में ब्रांज मेडल जीतकर पूर्वी चंपारण के साथ प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है. आयोजन दिल्ली ताल कटोरा स्टेडियम 09 से 13 फरवरी तक किया गया था. इनके साथ ही इनके कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव को भी फेडरेशन इंटरनेशल डे सवात् के वर्ल्ड प्रेसिडेंट डॉ जूलिया गैबरील के द्वारा वेस्ट कोच अवार्ड ऑफ एशिया से नवाजा गया. सावी सिंह ने जीत का श्रेय बाबा विनय कुमार सिंह-दादी के साथ पिता संजीव राहुल व कोमल सिंह के साथ कोच को दिया है. सावी सिंह के जीत पर पूर्वी चंपारण के खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >