Motihari: रेलवे स्टेशन पर राउंड टू क्लॉक की जा रही है निगरानी

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त कर दिया गया है.

Motihari: रक्सौल.

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त कर दिया गया है. रेलवे स्टेशन पर तैनात राजकीय रेल पुलिस (स्टेट पुलिस) के साथ-साथ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है. रक्सौल स्टेशन पर जीआरपी थानाध्यक्ष पवन कुमार व आरपीएफ निरीक्षक ए के चौधरी के नेतृत्व जांच अभियान को गति दी जा रही है. खासकर , रक्सौल से देश के दूसरे महानगर में जाने वाली ट्रेनों की जांच की जा रही है और यात्रियों को ट्रेन में बोर्डिंग करने से पहले उनके लगेज की जांच की जा रही है. इसी प्रकार, नियमित तौर पर प्लेटफॉर्म पर भी जांच अभियान चलाया जा रहा है. आरपीएफ इंस्पेक्टर ए के चौधरी व जीआरपी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है. स्टेशनों पर दिन-रात गश्त, प्लेटफार्म और ट्रेनों में चेकिंग, तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगाह रखी जा रही है. यात्रियों के प्रवेश द्वारों पर ही सामान की जांच के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. चेकिंग में आधुनिक उपकरणों और मेटल डिटेक्टर की सहायता ली जा रही है.

भीड़भाड़ वाले स्टेशन, ब्रिज, यार्ड और रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा हेतु अतिरिक्त बल की तैनाती की गयी है. किसी भी संभावित असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए तत्परता से कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावे स्टेशन पर सभी सीसीटीवी कैमरे कार्यरत हैं. जहां पर कंट्रोल रूम से इन कैमरों की लाइव निगरानी की जा रही है जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके. इसके अलावे, रेलवे प्रशासन ने जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस एवं खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त सुरक्षा रणनीति तैयार की है. किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा रही है.

वहीं यात्रियों को जागरूक करने हेतु उद्घोषणा प्रणाली, पोस्टर, और स्टाफ के माध्यम से नियमित रूप से अलर्ट किया जा रहा है. किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को देने की अपील की जा रही है. अधिकारीद्वय ने आम नागरिकों एवं यात्रियों से अपील कि है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी नजदीकी सुरक्षा अधिकारी को दें, और रेलवे द्वारा लागू की गई सुरक्षा प्रक्रियाओं में पूर्ण सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >